ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

आज से शुरू होगा सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी जानिए कब और कहां देख पाएंगे प्रीमियर

टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बाॅस का दर्शक हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं बिग बाॅस ओटीटी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बिग बाॅस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं अब इसका दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को कोई और नहीं बल्कि सलमान खान खुद होस्ट करने वाले हैं। इस वजह से बिग बाॅस ओटीटी 2 को लेकर ज्यादा बज बना हुआ है। आज इस शो का प्रीमियर होने जा रहा है। शो के लॉन्च पर सलमान खान ने मीडिया के सामने डबल डेकर बस के ऊपर खड़े होकर एंट्री ली।

यहां देखें फ्री में बिग बाॅस ओटीटी 2

बता दें कि आज यानी 17 जून को बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर होने जा रहा है। ये प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। जियो सिनेमा दर्शकों के लिए एकदम फ्री है। इस शो को आप बिना सब्सक्रिप्शन के ही फ्री में एंजॉय कर सकते हैं। पिछले काफी समय से शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। इस लिस्ट में इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर पुनीत स्टार का नाम भी शामिल है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी, कॉमेडियन-होस्ट साइरस भरूचा, यूट्यूबर अभिषेक महलान भी इस लिस्ट में हैं।

सनी लियोनी भी होंगी शो का हिस्सा

वहीं पूर्व कपल अविनाश सचदेव और पलक पुर्सवानी, मीका दी वोटी की विनर आकांक्षा पुरी, टीवी एक्टर जिया शंकर, फलक नाज, श्रुति सिन्हा, जेद हदीद, केविन, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनीषा रानी भी इस शो में शामिल होने वाली हैं। बिग बॉस 5 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी भी इस सीजन में नजर आने वाली है। वे एपिसोड में नजर नहीं आएंगी, लेकिन प्रीमियर होस्ट कर सकती हैं। वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जिन्होंने बिग बॉस 16 के साथ बिग बज भी होस्ट किया था। वे भी इस शो के साथ जुड़ गए हैं। वे वीकेंड के एपिसोड में फन होस्टिंग करते दिखाई देंगे।

 

Related Articles

Back to top button