ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
देश

राहुल गांधी का विवादित बयान, कहा- दुनिया में रेप कैपिटल बना भारत

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में हिंसा की बढ़ती घटनाओं खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिये भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने उन्नाव की बलात्कार पीड़ित युवती की मौत को मानवता को शर्मसार बताते हुए कहा कि भारत को दुनिया की रेप कैपिटल कहा जाने लगा है।दूसरे देशों के लोग सवाल पूछते हैं कि भारत के लोग अपनी बेटियों की हिफाजत करने में क्यों नहीं सक्षम हैं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सम्मेलन में कहा कि आपने देश भर में हिंसा के बढ़ते मामलों को देखा। अराजकता, महिलाओं के खिलाफ ज्यादती के मामले बढ़े हैं। हर दिन हम पढ़ते हैं कि लड़कियों से दुष्कर्म हो रहा है, उनसे छेड़छाड़ की जा रही है। अल्पसंख्यक और दलित समुदायों के खिलाफ हिंसा के मामले भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इस बढ़ती अराजकता की वजह संस्थागत ढांचों का टूटना है। ऐसा इसलिये है क्योंकि जो व्यक्ति देश चला रहा है वह हिंसा और सत्ता के विवेकहीन इस्तेमाल में विश्वास रखता है

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया भारत की तरफ देखती थी ताकि उसे दिशा मिल सके लेकिन अब वो हमारी तरफ देखते हैं और कहते है कि यह देश नहीं जानता की महिलाओं से कैसे पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था हुआ करती थी, अब यह सबसे बड़ी कमजोरी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश को आगे ले जाने की परिकल्पना नहीं है।  उनकी यह टिप्पणी उन्नाव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में एक दिन पहले हुई मौत और हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक को चार लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद जलाए जाने की घटनाओं के बाद सामने आई है।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। उन्होंने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए  कहा कि संकट की इस घड़ी में वह पीड़ति परिवार के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button