ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
मध्यप्रदेश

तीन माह भी नहीं चली टूरिस्ट यात्री बसों की आनलाइन परमिट सेवा

 इंदौर। परिवहन विभाग ने टूरिस्ट यात्री बसों के लिए शुरू की गई आनलाइन परमिट की सेवा को एक सप्ताह पहले बंद कर दिया। यह व्यवस्था तीन माह भी नहीं चल सकी। अब टूरिस्ट परमिट लेकर बस चलाने वाले संचालकों को परिवहन कार्यालय से परमिट जारी करवाना होगा। इसके लिए आपरेटरों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पहले चंद मिनटों में घर बैठे आनलाइन परमिट जारी हो जाता था।

मप्र परिवहन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश के टूरिस्ट यात्री बसों की आनलाइन परमिट की सेवा को मार्च में शुरू किया गया था। इस व्यवस्था के कारण विवाह, धार्मिक यात्रा और पर्यटन स्थलों की सैर के लिए बस सेवा मुहैया कराने वाले आपरेटरों को बहुत फायदा हो रहा था।

कार्यालय खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता था

प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन के महासचिव सुशील अरोरा का कहना है कि तुरंत बुकिंग होने पर आपरेटर आनलाइन परमिट जनरेट कर बस को भेज सकते थे। दूसरे दिन कार्यालय खुलने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होती थी। जून में आनलाइन व्यवस्था को बंद कर पुरानी मैनुअल व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब आपरेटर को परमिट के लिए परिवहन कार्यालय खुलने का इंतजार करना होगा।

बस आपरेटर कर रहे थे खेल

जानकारों का कहना है कि कुछ आपरेटर बिना परमिट के बसें भेज देते थे या कम दिन का परिमट बनाकर बसें चलाते थे। जब चेकिंग में बस पकड़ाती, तो तुरंत परमिट जनरेट कर लेते। इसे देखते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया।

सेवा का दुरुपयोग कर रहे थे

आनलाइन टूरिस्ट यात्री बसों की परमिट सेवा का कई बस आपरेटर दुरुपयोग कर रहे थे। इसकी जानकारी विभाग के पास लगातार पहुंच रही थी, इसलिए मुख्यालय स्तर से ही इस व्यवस्था को बंद किया गया है। कार्यालय में आवेदन करने पर परमिट जारी हो रहे है। – प्रदीप कुमार शर्मा, आरटीओ

परिवहन आयुक्त से मिलेंगे

टूरिस्ट बसों की आनलाइन परमिट सेवा को बहाल करने के लिए परिवहन आयुक्त से मुलाकात की जाएगी। पहले बुकिंग होते ही तुरंत परमिट लेकर बस भेज देते थे। अब दूसरे दिन परमिट बनाने के बाद भेजना पड़ रहा है। – गोविंद शर्मा, अध्यक्ष प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन

Related Articles

Back to top button