ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

स्वामी आत्मानंद विद्यालयो के संविदा भर्ती में प्रमाण पत्रो के सत्यापन की तिथि में वृद्धि

बिलासपुर। जिले के सात स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती में सत्यापन की तिथि बढ़ा दी गई है। 26 व 28 जून को सत्यापन की प्रक्रिया होगी। मेरिट सूची में शामिल शिक्षकों को सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

संविदा भर्ती के तहत अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन कर 17 जून तक दावा-आपत्ति आमंत्रित मंगाई गई थी। अभ्यर्थियो के मेरिट सूची का प्रकाशन करते हुए 21 से 23 जून तक दस्तावेज सत्यापन की तिथि प्रस्तावित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिकएवं सचिव, प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय ने आदेश जारी किया है कि अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि को निरस्त कर दस्तावेज एवं प्रमाण पत्रो के सत्यापन का कार्य 26 से 28 जून के मध्य किया जाएगा।

पदवार, विषयवार दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची का प्रकाशन एवं समय सारणी जिले के पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन 23 मई तक लिए गए थे। जिले में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दयालबंद, चिंगराजपारा, पचपेड़ी, सीपत, बेलपान, करगीकला एवं सकरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाया गया।

नए सत्र से पढ़ाई शुरू होगा। 168 पदों के लिए 11 हजार पांच सौ आवेदन आए थे। आवेदनों के परीक्षण के बाद 31 मई को पात्र अपात्र आवेदकों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया किया गया। इस पर दावा-आपत्ति 31 मई से चार जून तक मंगाए गए थे। प्रमाण पत्रों का सत्यापन छह जून से 10 जून तक किया गया।

पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन के बाद अंतिम सूची पर दावा-आपत्ति 11 जून से 13 जून तक मंगाया गया। और चयन सूची और प्रतीक्षा सूची 15 जून को प्रकाशित की गई। स्कूलों में भर्ती कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय चयन समिति की देखरेख में की जा रही है।

Related Articles

Back to top button