ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
धार्मिक

डेढ़ साल बाद होने जा रहा केतु का राशि परिवर्तन इन राशि वालों को जमकर होगी धन प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है। वहीं राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह हमेशा वक्री चाल चलते हैं। ऐसे में जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में होता है, तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि केतु डेढ़ साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस साल केतु 30 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। केतु गोचर से कुछ राशि वालों को जमकर लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौनसी हैं, जिन्हें केतु का राशि परिवर्तन शुभ फल देगा।

वृषभ राशि

ज्योतिष के अनुसार केतु का तुला राशि में प्रवेश वृषभ राशि वालों को काफी फायदा देने वाला है। इस गोचर से वृषभ राशि वालों के हर काम सिद्ध होंगे। इस दौरान इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आपके लिए फायदेमंद होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी केतु का ये गोचर शुभ फलदायी होने वाला है। ये गोचर सिंह राशि वालों की किस्मत चमका देगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन आपको खुशी देगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।

धनु राशि

ज्योतिष के अनुसार इस समय केतु के गोचर से धनु राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को काफी लाभ होने वाला है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि

केतु का तुला राशि में प्रवेश मकर राशि वालों को अच्छा धन लाभ कराने वाला है। इस समय मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। इस समय आपको हर क्षेत्र से काफी लाभ होने वाला है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button