ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

नशे के इंजेक्शन की सौदागर महिला समेत चार गिरफ्तार 691 इंजेक्शन जब्त

जबलपुर। जबलपुर के बस्तियों में इन दिनों नशे के इंजेक्शन का अवैध कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। ऐसे ही कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस गोरखधंधे में लिप्त थे। घमापुर थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की सौदागर महिला समेत चार आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपित इंजेक्शन की होम डिलेवरी भी करते थे। आरोपितों के कब्जे से 691 नग नशे के इंजेक्शन, एक मोबाइल फोन और 2750 रुपये जब्त किए गए है।

ऐसे पकड़ा पुलिस ने

घमापुर पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि हनुमानताल क्षेत्र का बदमाश रवि तिवारी नशे के इंजेक्शन लेकर सरकारी कुआं पहुंचा हैं, जहां उसने नशे के इंजेक्शनों की खेप अपने साथे सरकारी कुआं निवासी मानसिंह ठाकुर को दी है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस ने मानसिंह के बाड़े में छापा मारा, तो मान सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने उसके पास से नशे के 416 इंजेक्शन जब्त किए। पूछताछ में मानसिंह ने कबूला कि रवि उसे यह डिलेवरी देखकर गया था। पुलिस ने मामले में रवि को भी आरोपी बनाया है। वहीं घमापुर पुलिस की टीम ने मरघटाई सरकारी बिल्डिंग के पास से पुलिस टीम ने सरकारी कुआं निवासी रूपेश तिवारी को पकड़ा। उसके पास से 175 नग नशे के इंजेक्शन जब्त किए गए।

एक अन्य कार्रवाई में बांदा निवासी महिला पकड़ी गई

इधर अधारताल पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान हनुमान मंदिर के पास पहुंची, पुलिस को देखकर वहां खड़ी महिला और युवक ने भागने का प्रयास किया। टीम ने दोनों को पकड़ा। महिला ने पूछताछ में अपना नाम बांदा निवासी जो कि हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी गोहलपुर सबीना बी और युवक ने अपना नाम गोहलपुर बस्ती नम्बर एक निवासी आकाश अहिरवार बताया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों के पास से कुल नशे के 110 इंजेक्शन जब्त किए। दोनों ने कबूला की वे इंजेक्शन बेचने के लिए वहां पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button