ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
विदेश

शनिवार से मिस्त्र की दो दिनी यात्रा पर होंगे पीएम मोदी देखेंगे 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जून, शनिवार से मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर होंगे। मोदी मिस्र में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान मोदी राजधानी काइरो में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे। वह अल-हकीम मस्जिद में लगभग आधा घंटा बिताएंगे। यहां वह दाऊदी बोहरा समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस समुदाय से पीएम मोदी का खास जुड़ाव रहा है।

क्‍या है इस मस्जिद की खास बात

काइरो में स्थित इस ऐतिहासिक और प्रमुख मस्जिद का नाम 16वें फातिमिद खलीफा अल-हकीम अम्र अल्लाह (985-1021) के नाम पर रखा गया है। मस्जिद का निर्माण मूल रूप से अल-हकीम-अम्र अल्लाह के पिता खलीफा अल-अजीज बिल्लाह ने 10वीं शताब्दी के अंत में कराया था। बाद में वर्ष 1013 में अल-हकीम ने इसके निर्माण कार्य को पूरा किया था।

भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे

पीएम मोदी हेलियोपोलिस शहीद स्मारक भी जाएंगे जहां वह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात से पहले वहां के मंत्रियों के एक समूह के इंडिया यूनिट के साथ भी बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button