ब्रेकिंग
जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद...
खेल

कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग का वो सबसे ‘बड़ा रिकॉर्ड’, विराट कोहली के लिए भी मुश्किल तोड़ना!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ओपनरों में गिने जाने वाले पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कई आतिशी पारियां खेली है। आज के दिन भी सहवाग के बल्ले से एक ऐसी ही तूफानी पारी देखने को मिली थी जिसने वनडे क्रिकेट में ऐसा इतिहास रचा जो किसी कप्तान के लिए दोहराना मुमकिन नहीं हुआ। यहां तक की भारतीय टीम के धुरंधर कप्तान विराट कोहली भी आज तक उस रिकॉर्ड को नहीं छू पाए।

8 दिसंबर 2011 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास ही नहीं विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा दिन था। इस दिन सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए वनडे में दोहरा शतक बनाया था। सहवाग दुनिया के महज दूसरे बल्लेबाज बने थे जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक बनाने का कमाल कर दिखाया था। वनडे इंटरनेशनल में पहला दोहरा शतक भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने लगाया था

सहवाग ने खेली 219 रन की आतिशी पारी

वनडे क्रिकेट में सहवाग ने आज के ही दिन 2011 में दोहरा शतक बनाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर सहवाग की यह आतिशी पारी देखने को मिली थी। महज 149 गेंद पर इस पूर्व भारतीय ओपनर ने वनडे मे 25 चौके और 7 छक्के लगाते हुए दोहरा शतक बनाने का कमाल कर दिखाया था।

सहवाग दोहरा शतक बनाने वाले अकेले कप्तान

सहवाग एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे में दोहरा शतक बनाया है। वेस्टइंडीज को खिलाफ कप्तानी करने उतरे सहवाग ने 219 रन की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी कप्तान वनडे में दोहरा शतक नहीं बना पाया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली का वनडे में सर्वाधिक स्कोर 183 रन है।

वनडे में 6 पुरुष बल्लेबाजों के नाम दोहरे शतक

आज तक वनडे क्रिकेट में महज 6 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक बनाने का कमाल किया है। इसमें भारत के रोहित शर्मा के नाम तीन बार वनडे में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं उनके अलावा सचिन तेंदुलकर (भारत), वीरेंद्र सहवाग (भारत), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) और फखर जमां (पाकिस्तान) ने एक -एक बार ऐसा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button