ब्रेकिंग
जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद...
देश

दादा-दादी की समाधि के पास दफनाया गया उन्नाव पीड़िता का शव, सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई

उन्नावः उन्नाव के बिहार क्षेत्र में रविवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बलात्कार पीड़िता के शव को भू समाधि दे दी गई। पीड़िता के शव को गांव के बाहर उसके पुश्तैनी खेत में दादा, दादी की समाधि के बगल में दफनाया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस बल और कुछ ग्रामीण मौजूद थे। अंत्येष्टि स्थल पर योगी सरकार के दो मंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों नम आंखों ने पीड़िता को विदाई दी।

बता दें कि, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़े पीड़िता के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। मृतका की बहन ने कहा कि जब तक सीएम मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्हें सीएम से खुद बात करनी है। इसके बाद लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने परिजनों से करीब आधे घंटे बात की और उन्हें समझाया। मेश्राम ने बताया कि परिजनों को 25 लाख रुपये और प्रधानमंत्री आवास के साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने की ऐसी सजा की मांग
इससे पहले, शनिवार को पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन को तभी न्याय मिलेगा जब सभी आरोपियों को वहीं भेजा जाएगा ‘जहां वह चली गई’। उसने मुझसे कहा भाई मुझे बचा लो। बहुत दुखी हूं, मैं उसे बचा नहीं सका। पीड़िता के भाई ने कहा कि आरोपियों को या तो मुठभेड़ में मार गिराया जाना चाहिए या फांसी देनी चाहिए। उन्हें जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। आरोपियों ने उसे जला तो पहले ही दिया और अब हम उसे दफन करेंगे।

उन्नाव पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये देगी योगी सरकार
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार ने उसके परिवार को बतौर मुआवजा 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दिवंगत पीड़िता के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को एक घर और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता को वहशी दरिंदों ने गुरुवार तड़के उस समय आग के हवाले कर दिया था, जब वह अपने वकील से मिलने रायबरेली जाने के लिए घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी। पीड़िता को गंभीर हालत में पहले लखनऊ और बाद में एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात उसने अंतिम सांस ली। पीड़िता का शव शनिवार रात दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उसके पैतृक स्थान उन्नाव लाया गया था। इस मामले में पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button