ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

उमरिया में करकेली सीईओ को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा

 उमरिया। करकेली के सीईओ को लोकायुक्त ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। करकेली सीईओ दिवाकर नारायण पटेल ने जनपद के ही एक कर्मचारी से रिश्वत मांग ली थी। लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि सीईओ के रिश्वत मांगने की शिकायत राम लखन साकेत निवासी ग्राम बररोहा पोस्ट भलुहा थाना नईगढ़ी जिला रीवा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया ने की थी।

10 हजार रुपयों के साथ सरकारी आवास पर बुलाया था

दिवाकर नारायण पटेल पद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया पर आरोप है कि उन्होंने राम लखन साकेत पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया को दस हजार रुपयों के साथ अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। राम लखन साकेत ने इस मामले की सूचना पहले ही लोकायुक्त को दे दी थी। परिणाम स्वरूप लोकायुक्त ने राम लखन साकेत को सीईओ के आवास पर भेज दिया। जैसे ही राम लखन साकेत ने सीओ को 10 हजार रुपये दिए लोकायुक्त की टीम ने छापा मार दिया। सीईओ जनपद पंचायत रिश्वत वाले 10 रुपयो के साथ पकड़े गए। लोकायुक्त ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

क्रमोन्नति एवं जीपीएफ पार्ट फाइनल स्वीकृत करने के लिए मांगे 10 हजार

जनपद पंचायत करकेली प्रांगण स्थित आरोपित सीईओ दिवाकर नारायण ने अपने शासकीय आवास पर राम लखन साकेत से क्रमोन्नति एवं जीपीएफ पार्ट फाइनल स्वीकृत करने के एवज में दस हजार रुपये मंगवाए थे। जिसकी जानकारी पहले से होने के कारण ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार निरिक्षक ने ट्रेप दल के सदस्य डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, दो पंचसाक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। इस मामले में विवेचना कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button