ब्रेकिंग
करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ...
देश

यूपी में का बा वाली नेहा ने एमपी में का बा शीर्षक से की विवादित पोस्ट इंदौर में शिकायत दर्ज

इंदौर। ‘यूपी में का बा’ गाने से सुर्खियां बटोरने वाली और राजनीतिक विवादों में फंस चुकी लोक गायिका नेहासिंह राठौर के खिलाफ अब मप्र में भी पुलिस शिकायत हुई है। इंदौर में गुरुवार देर रात भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक और एडवोकेट निमेष पाठक ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। पाठक ने नेहा राठौर के ट्वीट को आपत्तिजनक बताते हुए भावनाएं आहत करने वाला करार दिया है।

मप्र के सीधी में आदिवासी पर हुए पेशाब कांड को इंगित करते हुए नेहासिंह ने ताजा ट्वीट किया था। इसमें एक व्यक्ति किसी दूसरे पर पेशाब करता दिख रहा है। ट्वीटर पोस्ट में नेहा राठौर ने काली टोपी और खाकी नेकर भी दिखाई है। इस पर विधि प्रकोष्ठ के पाठक ने आपत्ति ली है।

पाठक ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि यह संघ की छवि खराब करने और गलत चित्रण की कोशिश है। किसी अन्य पर पेशाब करते व्यक्ति के सिर पर संघ की पहचान काली टोपी लगाई गई है। साइड में खाकी नेकर दिख रही है। सीधे तौर पर यह संघ की छवि खराब करने की कोशिश है। पाठक ने गायिका के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गायिका राठौर यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर अपने गीतों के जरिए भी विवादों में फंस चुकी है। ताजा ट्वीट को नेहासिंह के आधिकारिक ट्वीटर हैंडर से किया गया है। इसके ऊपर नेहा ने शीर्षक दिया है ‘एमपी में का बा’।

Related Articles

Back to top button