ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
मध्यप्रदेश

बालाघाट-नैनपुर मार्ग में मनकुंवर पर क्षतिग्रस्त पुलिया बनी जानलेवा अधिकारी नहीं जागे

बालाघाट। बालाघाट-नैनपुर मार्ग पर मनकुंवर नदी पर बनाया गया अस्थाई पुलिया जून के आखिरी हफ्ते में तेज वर्षा में दो महीने के अंदर दूसरी बार बह गई थी। अब तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली है। नतीजतन, इन दिनों लोग जान जोखिम में डाल उसी क्षतिग्रस्त पुलिया को पार कर रहे हैं। इसके कभी रस्सी का सहारा लेना पड़ रहा है तो कभी लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संतुलन बनाते हुए रास्ता पार कर रहे हैं।

वर्षा के कारण मनकुंवर का जलस्तर बढ़ा

जिले में पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण मनकुंवर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ बालाघाट-नैनपुर मार्ग पर सरकारी तंत्र की पोल खोलता पुलिया अब खतरे का कारण बनता जा रहा है। शनिवार सुबह कुछ लोगों का इस पुलिया को पार करता हुआ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए किया था आदेशित

दो माह पूर्व पुल के बह जाने के बाद कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए आदेशित किया था। यहां क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पगमार्क बनाए गए थे, जो दो दिन से हो रही वर्षा में डूब गए हैं। पिछले कई महीनों से मुसीबत का कारण बन रहा इस पुल का अब तक सुधार न हो पाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Back to top button