ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
खेल

बैटिंग में सिर्फ सौरव गांगुली ने किया ये कमाल जानिए दादा के वो रिकॉर्ड जो सचिन-विराट भी नहीं तोड़ पाए

भारतीय क्रिकेट टीम में कई दिग्गज कप्तान हुए हैं। इनमें सौरव गांगुली का स्थान सबसे ऊपर है। साल 2000 में जब टीम इंडिया फिक्सिंग के भंवर में फंस गई तो सौरव कप्तान बने और टीम को इससे बाहर निकाला। दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। जिन्हें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज भी हासिल नहीं कर पाए। आइए प्रिंस ऑफ कोलकाता के कुछ रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में लगातार चार मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। गांगुली ने ये कारनामा एक ही सीरीज में किया है। इस रिकॉर्ड को फिलहाल कोई खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।

वनडे वर्ल्ड कप में बेस्ट स्कोर

सौरव गांगुली वर्ल्ड कप में सबसे लंबी पारी खेलने वाले भारतीय बैट्समैन हैं। उन्होंने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों पर 183 रन बनाए थे। जिसमें 17 चौके और 7 छक्के बाउंड्री पार पहुंचाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक

दादा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 3 शतक लगाए हैं। सौरव एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 16 शतक लगए और टीम एक भी मैच नहीं हारी है। इसके अलावा आईसीसी नॉकआउट मैचों में उनका औसत 85.66 है।

Related Articles

Back to top button