ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आएंगे अनुपम खेर अपकमिंग फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड के शानदार एक्टर अनुपम खेर ने इस उम्र में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में एक्टर को दो दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। अनुपम खेर ने हर तरह-तरह के किरदार निभाए हैं और हर किरदार लोगों को खूब पसंद आए। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में उनके रोल और एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। अब एक बार फिर एक्टर एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं। अनुपम जल्द ही अपनी 538 वीं फिल्म करने वाले हैं। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी अगली फिल्म की जानकारी दी है।

रबीन्द्रनाथ टैगोर का किरदार निभाएंगे अनुपम

दरअसल अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म में महान कवि और फिलॉस्फर ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर’ की भूमिका निभाएंगे। अनुपम ने अपनी इस फिल्म का ऐलान करते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया है। ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें अनुपम, रबिंद्रनाथ टैगोर के आउटफिट से मिलते-जुलते कपड़े पहने नजर आए। लंबी दाढ़ी और सफेद बाल में के साथ अनुपम का लुक काफी परफेक्ट लग रहा था। वे उस पोस्टर में जमीन की ओर देख रहे हैं और कुछ सोच रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को पर्दे पर साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जल्द ही इस फिल्म की ज्यादा जानकारी आपके साथ साझा करूंगा।

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

इसके अलावा अनुपम खेर को जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में आदित्य राॅय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अली फजल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अनुपम ‘द वैक्सीन वाॅर’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म विवेक अग्निहोत्री निर्देशित कर रहे हैं। वहीं कंगना रनोट की डायरेक्ट एंड प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी अनुपम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button