ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

रद्दी चौकी क्षेत्र में बस का पहिया युवक के ऊपर से निकला मौत

जबलपुर। बुधवार की सुबह रद्दी चौकी में हादसा हो गया। यात्री बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हाे गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।

सिहोरा की तरफ जाने वाली थी बस

गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि घटना करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच हुई। सिहोरा की तरफ जाने वाली यात्री बस के सामने 42 वर्षीय मुख्तार अंसारी आ गया। बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ ही देर में चौराहे पर भीड़ जमा हो गई।

चालक बस लेकर भागने की फिराक में था

पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची और बस चालक भी बस लेकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। लोगों का आक्रोश घटना को लेकर दिखा। जिस वजह से पुलिस ने बस को थाने में लाकर खड़ा कर दिया। इधर पुलिस ने मौके से शव काे एंबुलेंस के जरिए मेडिकल लेकर गई। इधर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया। जिसे पुलिस ने क्लीयर करवाया।

Related Articles

Back to top button