ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

राहुल के गंभीर आरोप- गरीबों को लूटने का जरिया है नोटबंदी, गब्‍बर सिंह टैक्‍स, जमीन अधिकरण बिल

महगामा। Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां के विभिन्‍न क्षेत्रों में एक के बाद एक चुनावी रैलियां हो रहीं हैं। इस क्रम में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजमहल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने संबोधन में उन्‍होंने महंगाई का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने नोटबंदी, गब्‍बर सिंह टैक्‍स, जमीन अधिकरण बिल को गरीबों को लूटने का जरिया बताया।

चुनावी रैली में राहुल ने सबसे पहले महंगाई का मुद्दा उठाया और कहा कि इस बारे में सबको मालूम है कि महंगाई बढती जा रही है केवल हमारे प्रधानमंत्री को नहीं पता क्‍योंकि वे दूसरी दुनिया में रहते हैं। किसान दुखी हैं, मजदूर दुखी हैं, दुकानदार, बेरोजगार युवा दुखी है अडानी खुश है। 15-20 उद्योगपति खुश हैं क्‍योंकि 24 घंटा मोदी उनको पैसा देता है। उन्‍होंने नोटबंदी का जिक्र भी किया। इसके जरिए गरीबों के जेब से पैसा छीनकर नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों को पैसा दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा। हम अमीरों की सरकार हटाएंगे और गरीबों की सरकार बनाएंगे। उन्‍होंने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्‍होंने  कहा, ‘मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। मेरा काम झूठ बोलना नहीं है। नरेंद्र मोदी भ्रष्‍टाचार का जिन्‍न है।  नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है।’

उन्‍होंने आगे कहा कि चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ेगी। प्याज 500 रुपये प्रतिकिलो हो जाएगा। सभी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कोई चर्चा नहीं की। कहा कि गरीबों का पैसा लेकर 10/15 अमीरों को दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्‍ट्रीय जनता दल का गठबंधन राज्‍य को मजबूती प्रदान करेगा। उन्‍होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा था, ‘आज झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल विधान सभा क्षेत्र में और गोड्डा जिले  के महागामा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ जनसभा को संबोधित करूंगा।’ बता दें कि सत्‍तारूढ़ भाजपा के खिलाफ राजद और झारखंड मुक्तिमोर्चा के साथ गठबंधन में कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button