ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
धार्मिक

श्रावण पूर्णिमा से पूरे अगस्त तक 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली करियर में मिलेगी प्रगति

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और चंद्र पूजन को समर्पित है। इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा का महत्व अधिक हो गया है, क्योंकि 8 श्रावण सोमवार, 9 मंगला गौरी व्रत, 4 प्रदोष व्रत, 2 अमावस्या और 2 पूर्णिमा तिथि का दुर्लभ संयोग है। श्रावण की पहली पूर्णिमा आज (मंगलवार) है। यह पूर्णिमा मलमास में आती है।

श्रावण पूर्णिमा पर क्या न करें?

  • प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन खाने से बचें।
  • काले कपड़े न पहनें। पीले या सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
  • श्रावण पूर्णिमा के दिन देर तक न सोएं। सुबह जल्दी उठें।

अगस्त 2023 राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अगस्त का महीना धन के मामले में अच्छा रहेगा। आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी। निवेश करने के लिए अच्छा महीना है। व्यापारियों को लागत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

वृष राशि

वृष राशि वालों को करियर सामान्य रहेगा। इस माह आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में आर्थिक कमजोरी आ सकती है।

मिथुन राशि

आपके सामने नए अवसर आएंगे। आर्थिक दृष्टि से महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपको प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार अच्छा रहेगा। व्यापारी अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं।

कर्क राशि

माह की शुरुआत में करियर को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का समय बहुत अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत पदोन्नति दिलाएगी। नए कार्यभार मिलने की संभावना है। उदासीन रहने की बजाय कार्य करने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। कुछ घटनाएं आपके काम को धीमा कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति आशा के अनुरूप रहेगी। अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं।

तुला राशि

इस महीने कुछ असफलता का सामना करना पड़ सकता है। कुछ योजनाएं खराब हो सकती हैं। वाहन के खराब होने से खर्चा हो जाएगा। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जोखिम जैसे कार्यों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह काम का परिणाम मिलने में देरी होगी। बेचैनी आपकी परेशान कर सकती है। अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं। व्यापारियों के लिए महीना सुखद रहेगा।

धनु राशि

इस राशि वालों के लिए अगस्त का महीना भाग्यशाली रहेगा। आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कारोबारी काम का विस्तार करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। महीने के दूसरे भाग में कुछ राहत मिल सकती है। रुका हुआ कार्य सिद्ध हो जाएगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा।

कुंभ राशि

इस महीने काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ उम्मीद से कम रहेगा। धैर्य रहने का प्रयास करें। व्यापारियों को परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रह सकती है।

मीन राशि

कामकाज में निराशा का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ अनावश्यक दबाव डाल सकते हैं। कार्य संतुष्टि में कमी आएगी। बजट भी गड़बड़ा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button