ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
खेल

अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान कोहली हुए चोटिल, 5 जून को खेलने पर सस्पेंस

साउथम्पटन: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का अंगूठा चोटिल होने से टूर्नामेंट में टीम का अभियान शुरू होने से पहले ही झटका लगा। शनिवार को अभ्यास के दौरान कोहली के दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहत ने भारतीय कप्तान का इलाज किया। फरहत ने उनकी अंगूली पर मैजिक स्प्रे (दवा) लगाने के बाद टेप चिपका दिया। बाद में कोहली को बर्फ से भरी ग्लास में अंगूठा डाल कर मैदान से बाहर जाते देखा गया।

कोहली की चोट कितनी गंभीर है यह अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि भारतीय टीम प्रबंधन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। भारत खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल है लेकिन विश्व कप का पहला मुकाबला खेलने से पहले ही टीम चोट की समस्या से परेशान है। हरफनमौला विजय शंकर कोहनी में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेल सके थे जबकि केदार जाधव आईपीएल के दौरान कंधे में लगी चोट से अब भी उबर रहे हैं। वह न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दोनों अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button