ब्रेकिंग
हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य
मध्यप्रदेश

जुआं विवाद के चलते सरे राह बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

सिवनी। शहर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित नीलगिरी हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश व जुआं विवाद के चलते बाइक सवार लोगों ने एक युवक के सीने पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल योगेश पुत्र स्व. किशोर अग्रवाल (28) शास्त्री वार्ड निवासी की नागपुर में शुक्रवार-शनिवार की देर रात अधिक रक्त बह जाने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

कोतवाली पुलिस ने गोलीकांड में शामिल तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। बारापत्थर वीआइपी क्षेत्र में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनीफैल गई। घटना पर विरोध जताते हुए अग्रवाल समाज समिति सिवनी ने मृतक योगेश अग्रवाल को गोली मारने वाले हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पांच आरोपितों के सामने आ रहे नाम

सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने नईदुनिया को बताया कि मृतक योग उर्फ योगेश अग्रवाल के साथ आरोपितों की पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद के चलते शुक्रवार रात घटनास्थल पहुंचे आरोपितों ने देशी पिस्टल से एक राउंड फायर किया, जो योगेश अग्रवाल के सीने के पास लगी। गंभीर रूप से घायल योगेश की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच आरोपितों के नाम सामने आए है। तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रथम द्ष्टया युवक की हत्या में जुआं का विवाद सामने आया है।

जुआं पकड़वाने के संदेह पर हुई थी मारपीट

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि 25 जुलाई की रात कोतवाली पुलिस ने शास्त्री वार्ड डालडा फैक्ट्री के पास 12 लोगों को जुआं खेलते नकद 24 हजार रुपये व 10 मोबाइल सहित पकड़ा था। गोली चलाने वाले आरोपितों पर जुआं पकड़वाने का संदेह होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद करते हुए मारपीट की थी, इस पर कोतवाली पुलिस ने पृथक से मारपीट का मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

बाइक में सवार होकर आए थे आरोपित

जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने आरोपित बाइक में सवार होकर आए थे। पुलिस को मौके पर कारतूस का एक खाली खोका मिला है। घायल योगेश को पहले निजी अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए स्वजन बेहतर उपचार के लिए युवक को रात में नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन खून अधिक मात्रा में बह जाने के कारण युवक ने दमतोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button