ब्रेकिंग
Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के...
मध्यप्रदेश

शुक्रवार को धूप निकलने से परेशान हुए लोग, 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान

भिंड। शहर में शुक्रवार को बारिश नहीं होने के कारण चटक धूप खिली। लोगों को तेज गर्मी और उमस से लोगों को बेहाल कर दिया। जिले में अभी तक जिले में अब तक 684 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जिलेभर में 4.1 एमएम बारिश दर्ज की है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम 29.5 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री था। मंगलवार सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई। दोपहर 2 बजे के बाद आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। ढाई बजे फिर धूप निकल आई। 4 बजे के बाद फिर आसमान में बादल छाए रहे।

उमस ने किया बेहाल

दिन में भले ही आसमान में बादलों की लुका-छुपी चली हो। उसके बावजूद उमस कम नहीं हुई। उमस के कारण लोग खासे बैचेन रहे।

जिले में अब तक 688.1 एमएम बारिश

जिले में अभी तक 688.1 एमएम बारिश दर्ज की है। जबकि पिछले साल 25 अगस्त तक 505.2 एमएम बारिश हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय के मुताबिक भिंड में 997.2 एमएम, अटेर में 649.5 एमएम, मेहगांव में 625.3 एमएम, गोहद में 481.2 एमएम, लहार में 746.0 एमएम, रौन में 754 एमएम, मिहोना में 887.4 एमएम, मौ में 601.2 और गोरमी में 451.2 दर्ज की है, जिसका औसत 684 एमएम है।

Related Articles

Back to top button