ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
खेल

Neeraj Chopra Javelin Throw Final: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में आज इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा जानिए कितनी बजे शुरू होगा मुकाबला

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष भाला एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) रविवार को बुडापेस्ट में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (WAC 2023) के फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगे। नीरज ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वह अपने करियर में अब तक इस टूर्नामेंट में पहले स्थान पर नहीं रहे हैं और अगर नीरज ऐसा करने में सफल हुए तो यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय एथलीट विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम करेगा।

Neeraj Chopra Javelin Throw Final LIVE Updates in Hindi

  • भारतीय समायनुसार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल रात 11.45 बजे शुरू होगा।
  • नीरज पिछली बार इस चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने से चूक गए थे, क्योंकि 2022 में एंडरसन पीटर्स उनसे आगे रहे थे। इस बार पीटर्स फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। ऐसे में नीरज के लिए राहें थोड़ी आसान हो सकती हैं।
  • क्वालीफिकेशन दौर में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और इस सत्र में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।
  • नीरज ने इस सत्र में केवल दो शीर्ष स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं (दोहा और लुसाने डायमंड लीग) में हिस्सा लिया है और दोनों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • उनके सामने पाकिस्तान के अरशद नदीम चुनौती पेश कर सकते हैं, जो क्वालीफिकेशन में ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहे थे। नीरज ओवरआल तालिका में भी शीर्ष पर थे, जबकि नदीम दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच अंतर ज्यादा है, लेकिन जिस तरह अरशद ने क्वालीफिकेशन दौर में प्रदर्शन किया उससे उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button