ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
मध्यप्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तीन चरणों में करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, 11 और 12 सितंबर को दिल्ली में बैठक

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा तीन चरणों में करेगी। जिन नामों पर सहमति बनेगी उन्हें शामिल करते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी। इसके लिए 11 और 12 सितंबर को दिल्ली में बैठक होगी। प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर से सर्वे कराए जा चुके हैं। जिला और प्रदेश पदाधिकारियों से दावेदारों को लेकर रायशुमारी की जा रही है।

प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और समिति के सदस्यों ने स्पष्ट कर दी है कि नए चेहरों को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। जातिगत समीकरण और नारी सम्मान योजना को लेकर किए गए कार्य भी प्रत्याशी चयन का आधार होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार में आने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह देने के लिए नारी सम्मान योजना लागू करने का वचन दिया है। इसके 56 लाख से अधिक आवेदन भरवाए गए हैं।

सिंधिया की घेराबंदी की योजना

तीन दिन चलने वाली बैठक में जिन नामों पर सहमति बनेगी, उन्हें पहली सूची में शामिल किया जाएगा। इसमें वे कुछ चेहरे वे भी हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले दिनों में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। दरअसल, कांग्रेस की कार्ययोजना ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा के ऐसे नेताओं की घेराबंदी उन्हीं के क्षेत्र में करने की है, जो आसपास की सीटों पर प्रभाव डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button