ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, इन दो विभागों में होगी बंपर भर्तियां, यहां जानें पूरी डिटेल्स

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस और शिक्षक भर्ती की तैयार कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 फीसदी और शिक्षकों के 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। यह घोषणा राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती में अतिथि अध्यापकों को 50 फीसदी आरक्षण देने की भी घोषणा की थी।

शिक्षकों  का मानदेय दोगुना करने का ऐलान

सीएम ने गेस्ट टीचरों का मानदेय भी दोगुना करने का ऐलान किया था। सीएम ने कहा कि स्थानीय निकायों में एल्डरमैन और अन्य पदों पर भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए और उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार की ओर से उनकी फीस दी जाएगी। पिछले दिनों सीएम ने गेस्ट टीचरों के लिए कई बड़े ऐलान किए, जिसके तहत इनका अनुबंध बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है। वहीं, 25 फीसदी से स्थान पर शिक्षक भर्ती में गेस्ट टीचरों को 50 फीसदी आरक्षण देने की भी घोषणा की गई है। ये घोषणा सीएम ने अतिथि शिक्षक महापंचायत में की थी, इसमें प्रदेश भर तके करीब 50 हजार गेस्ट टीचर शामिल हुए थे।

बड़ियाखेड़ी में दो फैक्ट्रियों का भूमिपूजन करने के बाद सीएम ने रविवार को कहा कि यहां करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश होने वाला है। इससे प्रदेश के करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button