ब्रेकिंग
Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग... MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हा... Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थम...
मध्यप्रदेश

नवरात्रि और दीपावली के लिए बुक होने लगी बर्थें, ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग

ग्वालियर। आगामी नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खुलते ही ट्रेनों में तेजी से सीटें बुक होने लगी हैं। अगर नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं और अभी तक ट्रेन में अपनी बर्थ रिजर्व नहीं कराई है, तो देरी न करें। 15 से 24 अक्टूबर तक ग्वालियर से जम्मू तक जाने वाली ट्रेनों के आरक्षित कोचों में सीट फुल होना शुरू हो गई हैं। सिर्फ तीन ट्रेनों में ही सीटें खाली हैं। इसमें मालवा एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस में जगह मिल रही हैं। दीपावली के समय भी ट्रेनों में सीट खाली नहीं है।

अब त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है।

दीपावली व नवरात्रि में धार्मिक स्थलों पर जाने की वजह से बढ़ रही है वेटिंग

नवरात्रि की शुरूआत जहां 15 अक्टूबर से हो रही है, तो वहीं 24 अक्टूबर को दशहरा और 10 नवंबर को दीपावली है। श्रद्धालु नवरात्रि पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करने जाते हैं। इसके चलते वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी, जगन्नाथ पुरी, मैहर, हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से बर्थें फुल हो गई हैं। इन तीर्थ स्थलों की ओर प्रमुख रूप से मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन होता है। सबसे ज्यादा व्यस्त स्थिति वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की हैं। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। दशहरा और दीपावली तक यही स्थिति बनी हुई हैं। वहीं यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही अब कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद हैं, लेकिन अधिक मांग होने के कारण इक्का-दुक्का यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में यात्रियों को सामान्य कोच या वेटिंग टिकट पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button