ब्रेकिंग
6000 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में बढ़ीं मुश्किलें: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 अक्टूबर को किया ... Madhya Pradesh Crime News: पीटीएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी पहचान, विधवा महिला आरक्षक को अश्लील फोटो-... तरनतारन बॉर्डर पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम: BSF ने फायरिंग कर दो संदिग्धों को किया ढेर Kaithal Murder News: पुंडरी के ईंट भट्ठे पर पारिवारिक विवाद, 16 वर्षीय बेटे ने कस्सी से काटकर की पित... Itarsi Gandhi Jayanti Special: महात्मा गांधी की इटारसी यात्रा के 93 साल, सेठ लख्मीचंद गोठी धर्मशाला ... Palwal News: होडल में AVT हथीन और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से 8 मुकदमों का आरोपी ... Indore DRI Action: थार जीप के टायर के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी 5.69 करोड़ की ड्रग्स, इंटेलिजेंस ... Haryana Bee Keeping Insurance: हरियाणा के मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत, बी-बॉक्स के नुकसान पर मि... Captain Smit Machhar: घायल होकर भी बचाई 174 जानें, अनिल विज बोले- यह हर भारतवासी के लिए गर्व का पल Bajrang Dal Garba Alert: छिंदवाड़ा में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के दौरान वीएचपी नेता ने कहा- बिना पह...
देश

इंजेक्शन वायल और एंपुल से बने पंडाल में विराजे गजानन

सक्ती। नगर में इंजेक्शन वायल और एंपुल से गणेश पंडाल बनाया गया है। पंडाल की साईज 36 इंच लम्बाई 24 इंच और चौड़ाई और 36 इंच की ऊँचाई है इस तरह यह छोटा पंडाल है। इसको बनाने के लिये उपयोग में लाई गई वस्तु काँच की सीसी, पार्टिकल बोर्ड, सिलिकॉन गलू, फेविकिवक, ग्लास, बाऊल, रबड़ टॉप, एलमुनियम आदि है। इसमे 1465 के आसपास वॉयल और 1730 के लगभग एमपुल एवं 828 रबड़ के ढक्कन का उपयोग हुआ है 2000 के ऊपर एल्मुनियम कवर लगाया गया है। इंजेक्शन की शीशी के हर चीज को उपयोग में लाया गया है। सीसी को खोलने, धोने, पोछने, काटने और इस पंडाल को बनाने में 120 घंटे के आस पास समय लगा है।

प्रतिदिन सुबह आरती के बाद अलग अलग प्रसाद का वितरण किया जाता है। बच्चो के लिये स्पेशल शीशी में मीठी गोली वाली प्रसाद दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले उमाशंकर विजय जांजगी एक साल से इंजेक्शन उपयोग के बाद खाली सीसी को संभाल कर रखते रहे हीरा नंद जयसिंग बिलासपुर ओम मेडिकल स्टोर्स बिलासपुर के द्वारा फोन पर जानकारी दी गई इन्होंने अपनी दुकान से 1800 एमपुल पैक करके भेजा।मिलन अमित तंबोली ने बताया कि उनके पापा नंदकिशोर, माता सुशीला, भाभी ममता, पत्नी सुनीता, भाई बहू मनीषा, भाई राजू एवं सेज़ल कोमल ढोलू अंशु आशी रोली मौली का सहयोग पंडाल निर्माण में मिला हैं और नगरवासी बच्चे युवा बुजुर्ग सभी दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

गजानन के दर्शन को उमड़ रही भीड़

डभरा । ग्राम पंचायत खरकेना में कबीर चौक के पास विराजित विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवयुवक गणेश उत्सव समिति खरकेना द्वारा विराजित मंगल मूर्ति भगवान गणेश प्रतिमा दर्शन करने आसपास के ग्रामीण भक्त महिलाएं पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम श्रद्धालुओं के द्वारा आरती की जा रही है। गणेश भगवान की पूजा करने भीड़ उमड़ रही है। पूजा में गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष आकाश दास महंत, उपाध्यक्ष अरुण दास महंत, सदस्य विकास दास, अमृत सिदार, अमित महंत, अमन दास, गोविंद सारथी, ओम सिदार, दुर्गेश महंत, कुंदन महंत, सुनील सिदार, हिमांशु सिदार, वासु तुलेश्वर सिदार, शिव सारथी, कन्हैया सारथी, उमेश बारेठ, तरुण सिदार, राजू सिदार, जगरनाथ सिदार आदि सदस्य दिन रात जुटे हुए हैं। गणेश उत्सव समिति द्वारा हर रोज भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।

Related Articles

Back to top button