ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की हत्या के पीछे क्या लारेंस बिश्नोई का हाथ?

टोरंटो। खालिस्तान मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच खबर है कि कनाडा में एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। इसका नाम सुखदूल सिंह (Sukhdool Singh) उर्फ ​​सुक्खा दुनिके (Sukha Duneke) है। लारेंस बिश्नोई के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से जिम्मेदारी ली है। सुक्खा, लारेंस में एंटी ग्रुप का वांटेड बदमाश था।

बता दें, कुछ इसी तर्ज पर इसी साल जून में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) कर दी गई थी। हरदीप सिंह की हत्या के कारण ही भारत और कनाडा के संबंधों में खटाई आई है।

सुक्खा दुनिके मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला था। वह दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा था। कनाडा में उसकी हत्या के पीछे अलग-अलग गैंग का आपसी विवाद बताया जा रहा है।

भारत में उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने उसे अपनी मोस्ट वॉन्टेंड की लिस्ट में शामिल कर रखा है।

कनाडा ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत पर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के हरदीप सिंह निज्जर की राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है।

29 गैंगस्टरों ने ली विदेशों में शरण

पंजाब और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर ऐसे हैं, जिन्होंने कानून से बचने के लिए विदेश में शरण ली है। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से या नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर भागे हैं। भारत के इन अपराधियों को शरण देने वाले देशों में कनाडा सबसे आगे है

Related Articles

Back to top button