ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार
मध्यप्रदेश

भारत भवन में गायन पर्व का अंतिम दिन, शहीद भवन में रंग संगीत एवं नाटक ‘अनाम रिश्ते’ की प्रस्तुति

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। रविवार 24 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

मिनी मैराथन – मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं नेको द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों के साथ रन अगेन्स्ट एचआइवी मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रन सुबह सात बजे टीटी नगर स्टेडियम से आरंभ होकर अटल पथ, भदभदा चौराहा, मैनिट चौराहा एवं माता मंदिर से पुनः टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त होगी।

राष्ट्रीय संगोष्ठी – रवींद्र भवन में गांधीवादी चिंतक धर्मपाल एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचार-पुंज पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘स्वत्व : पूर्ण स्वराज की दिशा’ में रविवार को दूसरे दिन सुबह दस बजे से विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्र में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। पद्मश्री डा. कपिल तिवारी समापन सत्र के वक्ता होंगे।

पुस्तक प्रदर्शनी – स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में 24 सितंबर रविवार को लेटेस्ट किताबों के कलेक्शन की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस कलेक्शन में कुल 25 किताबें शामिल की गई हैं, जिनमें सिविल सर्विस, हिस्ट्री, सेल्फ डेवलपमेंट, फिक्शन, नान फिक्शन, मैनेजमेंट आदि विषयों की किताबें शामिल हैं।

विशेष प्रदर्शनी- गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश-विदेश की विविध अनुकृतियों, छायाचित्रों में गणेशजी के विभिन्न रूपों की प्रदर्शनी बिड़ला म्यूजियम में लगाई गई है। पूर्व न्यायाधीश उमेश गुप्ता के इस संकलन को सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र ‘कलशा’ को दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

गायन पर्व – भारत भवन में लब्धप्रतिष्ठ गायकों के गायन पर केंद्रित समारोह गायन पर्व का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज दो प्रस्तुतियां होगी। शाम सात बजे ऋचा पांडे का गायन होगा। इसके बाद 7:45 बजे आस्था गोस्वामी गायन प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में श्रोताओं को प्रवेश निश्शुल्क रहेगा।

नाटक मंचन – कोशिश नाट्य संस्था द्वारा दो दिवसीय बव कारंत नाट्य समारोह का आयोजन शहीद भवन में किया जा रहा है। पहले दिन शाम सात बजे से रंग संगीत के बाद नाटक ‘अनाम रिश्ते’ का मंचन होगा। इसमें कोशिश नाट्य संस्था द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button