ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

बुढ़वा मंगल मेले के लिए 500 जवान संभालेंगे सुरक्षा, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

भिंड। बुढ़वा मंगल को दंदरौआधाम पर आयोजित मेले में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ को संभालने और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 जवानों को तैनात किया है। मेले के लिए श्रद्धालुओं का दंदरौआ पहुंचने का सिलसिला सोमवार दोपहर बाद से ही शुरू हो गया। मंगलवार को दंदरौआ में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री भी पहुंचेंगे।

आला अफसरों की मॉनीटरिंग

बुढ़वा मंगल मेले में दंदरौआधाम में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी मनीष खत्री खुद तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वह पूरी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एएसपी संजीव पाठक भी सोमवार को ही दंदरौआधाम पहुंच जाएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए इस बार प्रवेश और बाहर जाने के रास्ते अलग-अलग बनाए हैं।

800 जवान रहेंगे तैनात

एसपी श्री खत्री ने बताया कि बुढ़वा मंगल की तैयारियों को लेकर जिला पुलिस के अलावा 17वीं बटालियन और बल का उपयोग मेले में कर रहे हैं। इसके अलावा मुरैना, दतिया से भी फोर्स आया है।

कैडेट्स भी संभालेंगे व्यवस्था

दंदरौआ में आयोजित मेले में व्यवस्था संभालने के लिए इस बार पुलिस और प्रशासन ने एनसीसी कैडेट्स की मदद भी ली है। नगर रक्षा समिति के सदस्यों को भी लगाया जाएगा। दंदरौआधाम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की है।

Related Articles

Back to top button