ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

5 लाख से घटकर 75 हजार हुए अनुराग कश्यप के फॉलोवर्स? डायरेक्टर ने खड़े किए ट्विटर इंडिया पर सवाल

नई दिल्ली। अनुराग कश्यप ने ट्विटर के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई है। इन दिनों वे जामिया मिल्लिया के स्टूडेंट्स और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार ट्विटर और सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय हैं। अनुराग इन मुद्दों पर बेबाक होकर बोल रहे हैं। इस बीच उन्होंने ट्विटर इंडिया को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके फॉलोवर्स अपने आप कम कर दिए गए।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसे फ़िल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने वाले अनुराग कश्पय के अकाउंट पर शनिवार को यह देखने को मिला। उनके फॉलोवर 5 लाख से गिरकर 76.3 हजार हो गए। इसके बाद अनुराग ने ट्वीट कर ट्विटर इंडिया से शिकायत की। उन्होंने लिखा, ‘और ट्विटर इंडिया ने मेरे फॉलोवर्स को काफी कम कर दिए हैं।’ इसके साथ अनुराग कश्यप ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उनके उस वक्त के फॉलोवर्स की संख्या दिखाई दे रही है।

Anurag Kashyap

@anuragkashyap72

And @TwitterIndia has drastically reduced my followers ..

Twitter पर छबि देखें
4,480 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद उनके कई फॉलोवर्स भी उनके समर्थन में सामने आए। कुछ ने 5 लाख और 75 हजार वाले स्क्रीन शॉट्स शेयर किए, तो कुछ यूजर्स ने अपने आप अनफॉलो होने का आरोप लगाया। लोगों ने ट्विटर इंडिया को सीधे टैग करते हुए सवाल पूछे। कुछ ने पूछा कि इसके पीछे कहीं कोई राजनीति तो नहीं। कुछ यूजर्स ने पूछा कि हमने अनफॉलो नहीं किया, तो यह कैसा हुआ?

Ankur Bhardwaj

@Bhayankur

I did not unfollow @anuragkashyap72 yet something happened. What is going on @TwitterIndia? Now followed him back.

Twitter पर छबि देखें
120 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Abhijeet Dipke 🇮🇳

@abhijeet_dipke

How did @anuragkashyap72 lost more than 450K followers ?

@TwitterIndia is it because of his political stand againt Modi ?

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
189 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बता दें कि अनुराग कश्यप ने लंबे समय बाद ट्विटर पर वापसी की है। वह लंबे समय से ट्विटर से दूरी बनाए रखे हुए थे। 16 दिसंबर को उन्होंने सरकार के खिलाफ़ एक ट्वीट कर वापसी का एलान किया। इससे पहले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया छोड़ दिया था। उन्होंने परिवार और बेटी को मिली धमकी का हवाला देते हुए ट्विटर को छोड़ दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘आपको खुशियां और तरक्की मिले। ये मेरा आखिरी ट्वीट होगा, क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। जब मैं बिना डर के बोल नहीं सकता तो मैं बोलूंगा ही नहीं। गुड बाय’

Anurag Kashyap

@anuragkashyap72

This has gone too far.. can’t stay silent any longer . This government is clearly fascist .. and it makes me angry to see voices that can actually make a difference stay quiet ..

27.4 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button