ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
धार्मिक

अंत समय में कैसे दस्तक देगी मौत, हाथ की ये रेखा देती है संकेत

इंदौर। हर व्यक्ति के जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु ही होती है। जिस भी व्यक्ति का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित होती है। यह अंतिम सत्य होने के बावजूद लोगों को मरने से डर लगा रहता है कि आखिरी समय में उन्हें मौत कैसे छुएगी। हर कोई यह जानने को उत्सुक रहता है कि आखिरी समय में मौत कैसे होगी, इस सवाल का जवाब हस्तरेखा ज्योतिष में देने का प्रयास किया गया है। पंडित आशीष उपमन्यु के मुताबिक, हाथ की कुछ रेखा हमें यह संकेत देती है कि मृत्यु किस प्रकार से होगी। हस्तरेखा विज्ञान में इस बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

जीवन रेखा पर स्टार का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा पर स्टार का चिन्ह बना होता है तो ऐसे लोगों की मौत स्वाभाविक नहीं होती है, बल्कि ये लोग अकाल मृत्यु के शिकार होते हैं। इन लोगों की बीमारी, आत्महत्या, हत्या आदि के कारण मौत होती है।

जीवन रेखा में आता है क्रॉस का निशान

यदि किसी जातक की हथेली में स्थित जीवन रेखा को कोई अन्य रेखा रोक देती है या क्रॉस कर देती है तो ऐसे व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाती है। ऐसे लोग ज्यादा लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा के आखिर में बिंदु जैसा निशान होता है तो भी सड़क हादसे में मौत हो सकती है।

जीवन रेखा गहरी और मोटी

यदि जातक के हाथ में जीवन रेखा शुरुआत में काफी ज्यादा गहरी और मोटी हो लेकिन आगे बढ़ने के साथ धीरे-धीरे पतली होती जाए तो ऐसे व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त रहते हैं और बीमारी के कारण उनकी अकाल मृत्यु हो जाती है। उन्हें अपने जीवन में भारी मुसीबतों का का भी सामना करना पड़ता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button