ब्रेकिंग
UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा... Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट Ram Mandir Trust: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी बोले- 'हुंडियों से चढ़ावे की चोर... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में कानपुर के श्रद्धालु की सांप काटने से मौत, फुटपाथ पर सो रहा था... पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल
मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री पर आशा पारेख ने साधा निशाना, बोलीं- कश्मीरी पंडितों को कितने पैसे दिए?

इंदौर। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवाॅर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में अक्सर आशा नजर आती हैं। उनकी शानदार अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में बसी है। वहीं, अब आशा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं की आलोचना की है। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा है और सवाल उठाए हैं

द कश्मीर फाइल्स पर उठाए सवाल

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आशा ने द कश्मीर फाइल्स के निर्माताओं की आलोचना की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के कल्याण के लिए अपनी कमाई में से कोई योगदान दिया है। बता दें कि इंटरव्यू के दौरान आशा से द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों पर हुए विवादों के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैंने वे फिल्में नहीं देखीं हैं, इसलिए मैं उनसे जुड़े विवादों पर टिप्पणी नहीं कर सकती।” उनसे सवाल किया गया कि क्या ऐसी फिल्में नहीं बननी चाहिए, तो उन्होंने इस पर कहा, “अगर लोग देख रहे हैं, तो उन्हें देखना चाहिए।”

कश्मीरी पंडितों को लेकर कही ये बात

द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस होने पर मुद्दा उठाते हुए आशा ने कहा, “हां लोगों ने द कश्मीर फाइल्स देखी। मैं यहां कुछ विवादास्पद बात कहूंगी, फिल्म के निर्माता ने 400 करोड़ रुपये कमाए। उसमें से उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रहने वाले हिंदुओं के कल्याण के लिए कितना पैसा दिया। जिनके पास पानी, बिजली नहीं है। निर्माता ने उन्हें कितने पैसे दिए। हर किसी के हिस्से का भुगतान करने के बाद, निर्माताओं के पास लाभ का हिस्सा होगा। 400 करोड़ की कमाई में यदि आपने 200 करोड़ रखे हैं, तो उन लोगों की मदद के लिए 50 करोड़ रुपये दान कर सकते थे।”

Related Articles

Back to top button