ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

आतंकियों पर अफगानिस्तान सरकार की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 100 से अधिक आतंकी

काबुल। अफगानिस्तान में आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, पिछले 24 घंटों में अफगान बलों द्वारा किए गए अभियानों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और 45 अन्य घायल हो गए है। जानकारी के लिए बता दें कि सेना ने अफगानिस्तान के 15 अलग-अलग प्रांतों में 18 ऑपरेशन किए है। इस ऑपरेशनों में, लगभग पांच आतंकवादी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में, अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में 18 ऑपरेशन किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 109 आतंकवादी मारे गए, 45 आतंकवादी घायल हुए और 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, मंत्रालय द्वारा ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है कि मारें गए आतंकी एक ही आतंकी समूह से थे या फिर किसी अलग-अलग आतंकी समूह से।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

वहीं राज्य में 7 दिसंबर को अफगान सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया था। जिसमें करीब 15 तालिबानी आतंकी मारे गए थे। साथ ही दो को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई पर तालिबान की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई थी।

उत्तरी प्रांत में मारे गए थे 24 आतंकी

इससे पहले 24 नवंबर को अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत जोवजन में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों दोनों पक्षों के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष में अफगान सुरक्षा बलों के दो सदस्य मारे गए। वहीं इस कार्रवाई में 24 तालिबानी आतंकियों को भी मार गिराया था।

इससे पहले 19 नवंबर को भी उत्तरी कुंदुज प्रांत में अफगान वायुसेना ने हवाई हमला किया था। जिसमें तालिबान के डिविजनल कमांडर सहित कम से कम 14 आतंवादियों को मार दिया गया था। मारे गए आतंकवादी में प्रमुख स्थानीय कमांडर हमजा के नाम से लोकप्रिय एजातुल्ला और उसके दो करीबी सहयोगी भी शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button