ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मध्यप्रदेश

MP के सागर में खेत में मिला अंग्रेजों के जमाने का सौ साल पुराना बम, जानकारों ने बताया कितना था खतरा

सागर। सुरखी थाना क्षेत्र के मोरपाली गांव के खेत में सौ साल पुराना बम मिला, जिसके बाद जिला बम निरोधक दस्ते ने बम को ब्लास्ट कर उसे नष्ट किया। अंग्रेजों के जमाने का यह बम इतना घातक था कि 100 मीटर के दायरे में आने वाली हर चीज को यह पूरी तरह से नष्ट करने में सक्षम था।

दरअसल रविवार की शाम मोरपाली के खेत में किसान जब पिलाऊ कर रहा था तभी ट्रैक्टर में कुछ फंसा, जिसके बाद किसान ने खेत में देखा तो उसे बम नुमा वस्तु दिखाई दी। इसकी सूचना उसने डायल 100 को दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना के बाद जिले का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

लेकिन तब तक अंधेरा होने लगा था, इस कारण बम को खेत में ही सुरक्षित कर दिया गया। सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते ने मौके पर जाकर खेत के आसपास का इलाका खाली कराया और खेत के पास ही करीब साढ़े तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर बम को उस गड्ढे में डाल दिया। इसके बाद टीम के एक्सपर्ट ने बम को विस्फोट में विस्फोट कर दिया।

100 मीटर के एरिया को तबाह करने में सक्षम

बम निरोधक दस्ते के सदस्य संजय पांडेय ने बताया कि बम सन 1925 के आसपास का था। करीब 12 किलोग्राम वजनी और 14 इंच लंबा बम के विस्फोट होते ही पूरा इलाका उसकी गूंज से कांप गया। इस बम का कवर एरिया करीब एक किलोमीटर है। वहीं 100 मीटर के एरिया को यह पूरी तरह से नस्तेनाबूद करने में सक्षम है। अंग्रेजों के समय सेना के अभ्यास के दौरान चलाए जाने वाले बम कई बार नहीं फटते और वह जमीन में गढ़ जाते हैं। यह उन्हीं बमों में से एक था।

Related Articles

Back to top button