ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO
देश

18 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, सरकार ने दिया दुर्गा पूजा का तोहफा

Bihar News: सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में सरकारी सेवकों को अक्टूबर के वेतन का भुगतान मध्य माह में ही होने जा रहा है। बुधवार (18 अक्टूबर) से वेतन का भुगतान शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग ने संबंधित सभी विभागों व कार्यालयों के प्राधिकार को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिया है।

बिहार सरकार के सारे सरकारी कर्मचारियों को आज से उनका सैलरी उनके अकाउंट में आने लगेगा। यह घोषणा बिहार सरकार ने की है जिससे सभी सरकारी कर्मियों को उनके अक्टूबर माह का वेतन उन्हें 12 दिन पहले मिल जायेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इस बात की घोषणा दुर्गा पूजा को देखते हुए की है। 12 दिन पहले वेतन मिलने से राज्य सरकार के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में इस बात की ख़ुशी है कि इस बार सरकार दशहरा को देखते हुए उन्हें समय से पहले वेतन दे रही है। बिहार सरकार के इस फैसले से तकरीबन 5 लाख कर्मियों को वक्त से पहले ही वेतन मिल जाएगा। साथ ही लगभग 4 लाख से अधिक पेशनभोगियों को भी इसका फायदा होगा।

इस बार 15 अक्टूबर से नवरात्र का शुभारंभ हुआ है। 24 अक्टूबर को दशहरा है। दुर्गोत्सव के इन दस दिनों के दौरान आयोजन व खरीदारी का माहौल रहता है। ऐसे में सरकारी सेवकों को समय से पहले वेतन मिल रहा, ताकि आवश्यक खर्च के लिए उन्हें किसी तरह की समस्या न हो। नियमानुसार स्थापना विपत्र से वेतन का भुगतान संबंधित माह के अंतिम कार्य-दिवस को होना चाहिए। मार्च को छोड़कर शेष माह के लिए यही व्यवस्था प्रभावी है। हालांकि, अवसर विशेष पर सरकार समय-पूर्व भुगतान करती रही है। ऐसा कोषागार संहिता-2011 के नियम के तहत होता है। इस बार भी उसी नियम के तहत वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने 18 अक्टूबर से वेतन भुगतान का निर्देश जारी किया है।

Related Articles

Back to top button