ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के बीड में हुए दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, 27 घायल छत्रपति

महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चिकित्सक समेत नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब छह बजे के बीच आष्टा फाटा में एक निजी बस मुंबई से बीड की ओर जा रही थी। बस की रफ्तार तेज थी और इसके चालक ने वाहन पर से स्पष्ट रूप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पलट गई।

पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। आष्टी पुलिस थाना प्रभारी संतोष खेतमालस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से चार बीड जिले के निवासी थे जबकि एक यवतमाल जिले का रहने वाला था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धोंडीबा शिंदे, देवदत्त पेचे, मोहम्मद आसिफ, अशोक भोंडवे और रवि गोदंबे के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीड में धामनगांव-अहमदनगर रोड पर अंभोरा में तेज रफ्तार से जा रही एक एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में, एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अहमदनगर जा रही थी। उसके चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल चिकित्सक की अहमदनगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ राजेश झिनझुरके (35) और एंबुलेंस के चालक भरत लोखंडे (35) के रूप में हुई है जो आष्टी के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो मृतक मनोज तिरपुडे और पप्पू तिरखुंडे पाथर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button