ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
विदेश

गाजा में बच्चों के शरीर पर टैटू बनवा रहे हैं माता-पिता, जानें क्यों

इजरायल और हमास में जंग का आज 17वां दिन है। इजरायल के हमले से गाजा में अब तक 4 हजार 651 लोगों की मौत हो चुकी है। चरमपंथी संगठन हमास के हमले से इजरायल के 1,405 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में आम जनता भी निशाना बन रही है। खबर है कि इस मुश्किल हालात में गाजा में माता-पिता अपने बच्चों के शरीर पर नाम गुदवा रहे हैं, ताकि अगर वे इजरायली हमले में मारे जाते हैं तो उनकी पहचान हो चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं ने एक संयुक्त अपील में इजरायल के आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने के अधिकार के लिए अपना समर्थन दोहराया। साथ ही इन देशों ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने की भी अपील की। इस बीच राहत का सामान ले जाने वाले 14 ट्रकों वाले एक दूसरे काफिले को गाजा में जाने की अनुमति दी गई।

अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों के हाथों और पैरों पर अरबी में उनके नाम गुदवाए जा रहे हैं। कुछ वीडियोज में नजर आ रहा है कि चार बच्चों की संघर्ष में जारी बमबारी में मौत हो गई थी। इनमें सभी चारों बच्चे मुर्दा घर में लेटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां उनके पैरों पर नाम गुदे हुए हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इन बच्चों के माता-पिता जीवित हैं या नहीं। कहा जा रहा है कि मौजूदा हालात में यह प्रक्रिया बेहद आम हो गई है। वीडियोज में नजर आ रहा है कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों समेत कई घायल कॉरिडोर मेंलेटे हुए हैं।

दो हवाई अड्डों और मस्जिद को निशाना बनाया

इजरायल का गाजा, सीरिया, वेस्ट बैंक में विभिन्न ठिकानों पर हमला इजरायली लड़ाकू विमानों ने रातभर और रविवार को पूरे गाजा में विभिन्न ठिकानों पर हमले के साथ सीरिया में दो हवाई अड्डों और वेस्ट बैंक में एक मस्जिद को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल आतंकी कर रहे थे। इसके साथ ही, हमास के खिलाफ इजरायल का दो सप्ताह से जारी युद्ध अन्य मोर्चों पर भी भड़कने की आशंका है। कई दिनों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इजरायल सात अक्टूबर के हमास के अप्रत्याशित हमले की प्रतिक्रिया के रूप में गाजा में जमीनी आक्रमण शुरू करने की तैयारी में है। सीमा पर टैंक और हजारों सैनिक लामबंद हो चुके हैं। इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागेरी ने कहा कि देश ने गाजा में हवाई हमलों को बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button