ब्रेकिंग
Ranchi News: सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं, नगर निगम की तीन विशेष टीमें करेंगी कार्रवा... Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा...
मध्यप्रदेश

मानसिक प्रताड़ना बनी मौत का कारण, कंपनी में करता था काम

जबलपुर। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर तीस वर्षीय युवक ने मौत को गले लगा दिया। युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि अमखेरा कुदवारी निवासी रोहित नामदेव (30) पिता जगदीश नामदेव ने फंदा लगाया और उसमें लटक गया।

रोहित को तत्काल फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए

पत्नी श्रुति ने उसे फंदे पर लटकते देखा, तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर स्वजन वहां पहुंचे। रोहित को तत्काल फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रोहित निजी कम्पनी में काम करता था।

वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था

इस संबंध में भाई शोभित नामदेव ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था। रोहित ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने जीवन से हार की वजह से तनाव होने की बात लिखी है। शोभित के मुताबिक वह जिस कंपनी में कात करता था वहां उसे तनाव मिल रहा था।

Related Articles

Back to top button