ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...
खेल

IND vs NZ : शतक लगाते ही कोहली ने किया ये बड़ा काम, जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली का बल्ला आग उगलता नजर आया। कोहली ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए धमाकेदार शतक जमाया। यह उनका वनडे करियर का 50वां शतक रहा। इसी के साथ कोहली ने सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिनके नाम पहले वनडे में सबसे अधिक शतक थे। सचिन के नाम 49 वनडे शतक रहे। वहीं कोहली ने 291वें मैच में ही 50 शतक पूरे कर लिए।

हालांकि, शतक लगाते ही कोहली ने एक ऐसा नेक काम किया, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, जैसे ही कोहली ने 42वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शतक पूरा किया तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर की ओर देखते हुए उन्हें झुककर सलाम किया। यह एक बड़ी बात है। सचिन भी यही चाहते थे कि उनका सर्वाधिक वनडे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड कोई और नहीं, बल्कि कोई भारतीय बल्लेबाज ही तोड़े। अब उनका यह सपना सच हो चुका है। कोहली ने 113 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके व 2 छक्के शामिल रहे।

विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13704 रन) को पीछे छोड़ा। कोहली से अधिक रन अब सचिन तेंदुलकर (18426) और कुमार संगकारा (14234) के नाम पर दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button