ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
मध्यप्रदेश

तुम्मी घाट से नीचे गिरी कार, 6 घायल, पिकनिक मनाकर लौट रहा था परिवार

शहडोल । जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर घुनघुटी चौकी क्षेत्र के तुम्मी घाट में भीषण सड़क हादसा हो गया है। कार घाट से नीचे गिर गई जिसमें सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए हैं। सभी को पुलिस व स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया है। जहां घायलों का उपचार शुरू हो गया है।

सिद्ध बाबा टर्निंग के समीप घाट से कार 30 फीट नीचे जा गिरी

चौकी प्रभारी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया है कि तुम्मी घाट से घूम कर परिवार कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सिद्ध बाबा टर्निंग के समीप घाट से कार लगभग 30 फीट नीचे जा गिर गई जिसके कारण उसमें सवार सभी लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वहान से निकलकर अस्पताल भिजवाया है।

कार में 6 लोग सवार थे, सभी शहडोल के निवासी हैं

क्रमांक एम पी 20 सीके 4777 तूम्मी से लौट रही थी। कार में 6 लोग सवार थे, सभी शहडोल के निवासी हैं। नीचे उतरते समय सिद्ध बाबा मोड़ के पास घाट से 30 फीट नीचे वाहन उतर गया था। वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया है, चारों के चार पहिए ऊपर हो गये है ।राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना लगते ही पहुंची पुलिस और रेस्क्यू आपरेशन कर घायलों को अस्पताल भिजवा है। पुलिस के अनुसार घायलों में विपुल लालवानी ,नितिन राजवानी,कशिश राजवानी,श्रुति लालवानी,आयुषी लालवानी, खुशी जेठानी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button