ब्रेकिंग
AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर...
मध्यप्रदेश

मंंडला में महज 55 मिनट में 50 से अधिक लोगों ने किया मतदान

मंडला। शुक्रवार की सुबह लोकतंत्र का महापर्व मनाने के लिए मतदाताओं की भीड़ नजदीकी मतदान केंद्राें पर उमड़ पड़ी। महज 55 मिनट में 50 से अधिक लोगों ने मतदान किया। मतदान करने वालों में पुरुषों की संख्या अधिक रही। जबकि पुलिस लाइन स्थित दो मतदान केंद्राें में ऑसतन महिलाओं की संख्या अधिक रही। सुबह से ही तापमान बेहद कम रहा लेकिन मतदाता गर्म कपड़े, ऊनी स्वेटर, टोपा आदि लगाकर मतदान केंद्र में पहुंचे। मतदान करने का समय सुबह 7:00 बजे से निर्धारित किया गया है और अधिकतर मतदान केंद्राें में 7:00 बजे तक मतदाताओं की भीड़ पहुंचने लगी थी।

पहली बार वोट देने के बाद बेहद उत्साहित हैं 30 इंच कैलाश

मंडला जिले में मतदान का एक अनूठा उदाहरण सामने आया मंडला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खड़देवरा निवासी कैलाश ठाकुर पिता भुवन ठाकुर ने आज पहली बार मतदान किया। कैलाश का जन्म वर्ष 2005 में हुआ था। इनकी ऊंचाई मात्र 30 इंच है। यही कारण है कि वह अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र के साथ-साथ जिले भर के चुनावी सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। जीवन में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बेहद उत्साहित हुए कैलाश ठाकुर ने बताया कि मतदान करने से पहले उनके मन में सिर्फ यही बात थी कि उनका मत ऐसे प्रत्याशी को जाए जो देश, प्रदेश, समाज और क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो।

सेल्फी इंटरनेट मीडिया में शेयर की ताकि प्रेरित हो सकें

मंडला नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में जिला कलेक्टर डोक्टर सलोनी सिडाना ने मतदान किया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी पॉइंट में सेल्फी ली और उसे इंटरनेट मीडिया में शेयर की ताकि जिलेवासी मतदान के लिए प्रेरित हो सकें। जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा भी पुलिस लाइन स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिविल वार्ड पहुंचे और मतदान करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद वह दौरे पर निकल गए। बिंझिया पंचायत स्थित मतदान केंद्र में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मतदान के बाद जबरदस्त उत्साह दिखाया

जवाहर वार्ड की पूर्व पार्षद सरिता बैरागी ने पुलिस लाइन स्थित माध्यमिक विद्यालय में मतदान करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान के बाद जबरदस्त उत्साह दिखाया। मंडला जिले की कलेक्टर डाक्टर सलोनी सिडाना ने नगर के ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंडला जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में मतदान किया और अपने मत अधिकार का प्रयोग किया।

मंडला जिले का मतदान प्रतिशत

  • सुबह 9:00 की स्थिति 6.46 प्रतिशत
  • बिछिया विधानसभा 6.1
  • निवास विधानसभा 4.63
  • मंडला विधानसभा 8.6

Related Articles

Back to top button