ब्रेकिंग
Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्...
खेल

विराट कोहली फिर बने टी-20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर, यह रिकॉर्ड भी बनाया

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान महज दो रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर जगह बना ली। विराट कोहली से पहले यह जगह रोहित शर्मा के नाम थी। क्योंकि रोहित शर्मा श्रीलंका सीरीज से आराम पर हैं ऐसे में कोहली को उनसे आगे निकलने का मौका मिल गया। कोहली ने 30 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक भी पहुंचा दिया।

टी-20 के टॉप स्कोरर

2663 विराट कोहली
2633 रोहित शर्मा
2436 मार्टिन गुप्टिल
2263 शोएब मलिक
2140 ब्रैंडन मैक्कुलम

कोहली ने दूसरे टी-20 में 17 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी। कोहली ने श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरु कुमारा की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विराट कोहली इसके साथ ही बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1000 रन भी पूरा कर गए।

कोहली ने अपनी 30 वीं टी 20 इनिंग में कप्तान के रूप में 1,000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल की। वह एमएस धोनी के बाद दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर छठे स्थान पर हैं। कप्तान के रूप में धोनी ने 62 टी 20 मैचों में 1112 रन बनाए थे।
फाफ डु प्लेसिस (40 खेलों से 1273 रन), केन विलियमसन (39 खेलों में 1083 रन), इयोन मोर्गन (43 खेलों में 1013 रन) और आयरलैंड के विलियम पोर्टरफील्ड (56 खेलों में 1002 रन) इस सूची के अन्य कप्तान हैं।

बता दें कि इंदौर टी-20 में विराट ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया था। श्रीलंकाई प्लेयर शुरू से ही भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए। गुणाथिलके 20, फ्रैंनेडो 22, कुशल परेरा 34 तो धनंजय डीसिल्वा ने 17 रन बनाकर श्रीलंकाई टीम को 142 रन तक पहुंचाया। जवाब में टीम इंडिया ने केएल राहुल के 45, शिखर धवन के 32, श्रेयस अय्यर के 34 रनों की बदौलत मैच जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button