रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजे जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। भारतीय जनता पार्टी नेता और वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने यह याचिका दायर की थी, जो उच्चतम न्यायालय में 2017 से लंबित है।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून बनते ही जम्मू कश्मीर में प्रभावी हो गया था। इसके बाद अब कार्रवाई यहां अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को बाहर निकालने पर होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के हितों के संरक्षण के लिए डोमिसाइल भी होगा और विधानसभा सीटों का परिसीमन भी होगा। जम्मू कश्मीर तेज विकास का मॉडल बनेगा और यहां पर प्रधानमंत्री वे डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देश पर काम किया जाएगा।






