ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
देश

Cyclone Michaung का कई राज्यों में असर: चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी

चेन्नई: चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही। इस तूफान के पांच दिसंबर को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर पहुंचने की संभावना है। लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट के रवने एवं सबवे सब पानी-पानी हो गए हैं. जिसके चलते फ्लाइट्स प्रभावित हैं।

नगर निगम के कर्मचारी शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई तथा इंटरनेट सेवा बाधित हुई। सूत्रों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन सुबह नौ बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक निलंबित कर दिया गया है तथा हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद्द कर दी गईं। उन्होंने बताया कि रनवे और टरमैक भी बंद हैं। चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव के कारण चेन्नई और आसपास के चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में रविवार देर रात से भारी बारिश जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान तीन दिसंबर को रात साढ़े ग्यारह बजे पुडुचेरी से करीब 210 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व, चेन्नई से 150 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। इसके पांच दिसंबर को पूर्वाह्न उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर मजबूत होकर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के समुद्र तट से टकराने की संभावना है। चक्रवात की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं को रद्द किया गया है या उनमें देरी हुई है।

Related Articles

Back to top button