ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
धार्मिक

भौमवती अमावस्या कब है, नोट करें तिथि, स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

इंदौर। पंचांग के अनुसार, 12 दिसंबर को भौमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इससे मंगलकारी मावस्या भी कहते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंशों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का अलग महत्व है। मान्यता है कि भौमवती अमावस्या पर पूजा कने से पितृ और मंगल दोष दूर हो जाता है।

भौमवती अमावस्या 2023 तिथि (Bhaumvati Amavasya 2023 Date)

भौमवती अमावस्या मंगलवार (12 दिसंबर) को सुबह 06.24 मिनट से शुरू होगी। वहीं, अगले दिन सुबह 05.01 मिनट पर समाप्त होगी।

भौमवती अमावस्या पर स्नान का शुभ मुहूर्त (Auspicious Time For Bathing on Bhaumvati Amavasya)

भौमवती अमावस्या के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त 12 दिसंबर की सुबह 05.14 मिनट से लेकर सुबह 06.43 तक रहेगा। वहीं, तर्पण के लिए मुहूर्त दोपहर 11.54 मिनट से दोपहर 12.35 मिनट तक है।

भौमवती अमावस्या का महत्व (Bhaumvati Amavasya Significance)

भौमवती अमावस्या पर स्नान और दान करना चाहिए। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। इसके बाद पितरों की याद में तर्पण करना चाहिए। इस वर्ष भौमवती अमावस्या मंगलवार के दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। कुंडली में मंगल दोष खत्म करने के लिए पवनपुत्र की पूजा करना लाभकारी होता है। भौमवती अमावस्या पर श्रद्धा भाव से पूजा करने से सूर्य, देवराज इंद्र और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button