ब्रेकिंग
ऐतिहासिक फैसला! पाकिस्तान में आवारा कुत्तों की हत्या पर सरकार के खिलाफ दर्ज होगा केस, जानवरों के अधि... कोयला खदानों और बांगो बांध से विस्थापन का दर्द, SECL को अदानी को सौंपने की तैयारी: आलोक शुक्ला हवन कुंड बना मौत का कारण! घी डालने के लिए झुकी महिला की ओढ़नी में लगी आग, भीषण रूप से झुलसने के बाद ... केजरीवाल का गुजरात सरकार पर बड़ा हमला: 'किसानों के दमन में जुटी', AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गर... जैसलमेर बस हादसा: मृतकों की संख्या पर बड़ा सवाल! 22 शव निकालने के बाद भी बस में मिले कंकाल, आखिर कित... पहली बार छलका नीलम गिरी का दर्द! शादी-तलाक पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस- 'कभी खुशी का एक पल नसीब नहीं ह... विराट कोहली का बड़ा फैसला! ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले करोड़ों की प्रॉपर्टी बड़े भइया को सौंपी, क्या है... 'धर्म' को बचाने की लड़ाई: इंग्लैंड में 40 साल पुराने हिंदू मंदिर पर मंडराया खतरा, कम्युनिटी ने शुरू ... त्योहारी सीजन में SpiceJet का तोहफा: दिवाली-छठ के लिए बिहार रूट पर नई उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिल... AI वीडियो वॉर हुआ शुरू! गूगल का नया टूल Veo 3.1 लॉन्च, OpenAI के Sora 2 को देगा सीधी टक्कर, जानें क्...
उत्तरप्रदेश

पोते के रोने से परेशान दादा ने खोया आपा, मासूम और बहू की बेरहमी से कर दी हत्या

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव पुलिस थाना अंतर्गत मुडियाकलां गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने परिवार के दो सदस्यों की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे आरोपी कमलकांत ने दरांती से अपने दो वर्षीय पोते आयुष और बहू शिखा (27) की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कमलकांत मानसिक रूप से अस्थिर बताया जाता है और वह अपने पोते के रोने से परेशान हो गया था, इसलिए उसने दरांती से उसे मार दिया। जब बच्चे की मां ने हस्तक्षेप किया तो कमलकांत ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दरअसल, घटना शुक्रवार तड़के सुबह की है। ग्राम देवरिया निवासी अक्षय कुमार दूसरे शहर में काम करता है। घर पर उसका पिता कामता प्रसाद उर्फ कम्मो (50), बेटा आयुष (2) और पत्नी शिखा रहते हैं। बताते हैं कि मासूम आयुष लगातार रोए जा रहा था। इससे कामता को गुस्सा आने लगा। कुछ देर बाद वह गुस्से में आपे से बाहर हो गया और घर में ही रखे धारदार हथियार से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले से मासूम की मौके पर मौत हो गई। वहीं बच्चे को क्षत विक्षत देखकर मां चीखने लग गई और बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी। कामता ने उस पर भी धारदार हथियार चला दिया। शिखा भी खून से लथपथ हालत में बेसुध होकर गिर पड़ी।

इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दौड़े चले आए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को  मौके से गिरफ्तार कर लिया।  इधर घायल शिखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही गई। कुछ देर बाद शिखा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने बच्चे के रोने से नाराज होकर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। पूछताछ के बाद सामने आया कि कामता की दिमागी हालत ठीक नहीे है।

Related Articles

Back to top button