ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

JNU हिंसा को लेकर शाम 4 बजे होगी अहम पत्रकार वार्ता, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा, NRC-CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से अहम बैठक चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, JNU में पिछले कुछ दिनों से चल रहे हंगामे के मसले पर पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग कमिटी की प्रमुख ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह सहित अन्य अधिकारी इस बैठक में मौजूद हैं।

पड़ोसी राज्यों से साझा करें खुफिया जानकारी: पटनायक

दिल्ली-एनसीआर में पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न मुद्दों को दूर करने व बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को जय सिंह रोड स्थित नया पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पड़ोसी राज्यों के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अमूल्य पटनायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों की पुलिस से हर खुफिया जानकारी साझा की जाए। साथ ही विभिन्न चरमपंथी संगठनों के बारे में आतंक से संबंधित खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी एसीपी अनिल मित्तल के मुताबिक बैठक में बताया गया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब का प्रचलन बढ़ जाता है। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर शराब बांटते हैं। लोगों को डराने धमकाने के लिए असामाजिक तत्व अवैध हथियार लेकर चलते हैं। पैसे बांटे जाते हैं। बाहुबलियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में इन सब पर अंकुश लगाने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में सघन पेट्रोलिंग करने की जरूरत है। इसके अलावा आतंकवाद विरोधी उपायों जैसे किरायेदारों का सत्यापन, गेस्ट हाउसों की चेकिंग, साइबर कैफे की चेकिंग व सेकेंड हैंड कार डीलर्स पर नजर रखने को कहा गया। दिल्ली की सभी सीमाओं पर नियमित रूप से सख्त चेकिंग व चौकसी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button