ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

इंदौर की सबसे धनी व्यापारिक संस्था क्लाथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव 12 जनवरी को

इंदौर। शहर की सबसे धनी व्यापारिक संस्था महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा हो गई है। नववर्ष के आगमन के साथ ही क्लाथ मार्केट में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम घोषित होते ही बाजार में चुनावी सरगर्मी नजर आने लगी है। इस बीच सदस्यों को वार्षिक शुल्क चुकाने के लिए अंतिम समय दे दिया गया है।

एसोसिएशन के चुनाव संयोजक पुरुषोत्तमदास पसारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एक जनवरी को नामांकन पत्र जारी होंगे। दो जनवरी को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन तीन जनवरी को शाम चार बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन की जांच शुरू होगी। इसी दिन शाम को वैध नामांकन पत्रों की सूची बाजार के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी जाएगी।

पांच जनवरी की शाम तक नाम वापसी

चार से पांच जनवरी की शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। पांच जनवरी की ही शाम को नामांकन पत्रों की अंतिम सूची के साथ उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित होगी। इसके बाद प्रचार का सिलसिला जोर पकड़ेगा। सात दिन बाद 12 जनवरी को क्लाथ मार्केट में एसोसिएशन के सभागृह में मतदान होगा। दोपहर एक से शाम छह बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 13 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सदस्यता शुल्क चुकाएं

क्लाथ मार्केट एसोसिएशन में करीब साढ़े आठ सौ सदस्य हैं। बीते वर्षों में नए सदस्यों को नहीं बनाया गया है। इस बीच मांग उठने लगी है कि नए सदस्यों को भी संस्था में प्रवेश के लिए द्वार खोले जाना चाहिए। इस बीच चुनाव अधिकारी ने घोषणा की है कि उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक बनने वाले सभी सदस्य अपना सदस्यता शुल्क जमा करें। इस पूरे वित्त वर्ष यानी 31 मार्च 2024 तक का सदस्यता शुल्क नामांकन दाखिल करने के पूर्व चुकाना अनिवार्य किया गया है।

कई ट्रस्टों का करती है संचालन

उल्लेखनीय है कि क्लाथ मार्केट एसोसिएसन न केवल सबसे बड़े थोक कपड़ा मार्केट की प्रतिनिधि संस्था है बल्कि शहर में परमार्थिक ट्रस्ट, गोशाला, स्कूल, कालेज, अस्पताल, नर्सिंग कालेज के साथ सहकारी बैंक का संचालन भी करती है। लिहाजा संस्था को शहर की सबसे धनी व्यापारी संस्था के रूप में पहचान मिली हुई है।

Related Articles

Back to top button