ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
झारखण्ड

Palamu News: सांप के जहर मामले में बढ़ीं तस्करों की मुश्किलें, ईडी (ED) करेगी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच; PTR ने खोला कच्चा चिट्ठा

पलामू: करोड़ों रुपये के जब्त सांप के जहर के मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने पूरे मामले में वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व से विस्तृत ब्यौरा मांगा था. जिसके बाद पलामू टाइगर रिजर्व की तरफ से पूरी जानकारी ईडी को उपलब्ध करा दी गई है.

बता दें कि नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, वन विभाग एवं पलामू टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए झारखंड एवं बिहार के इलाके में छापेमारी की थी. इसी छापेमारी में 1200 ग्राम सांप का जहर बरामद हुआ था और तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

सांप के जहर से करोड़ों का कारोबार होने की आशंका

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने ईडी को दस्तावेज सौंपने एवं जानकारी देने की पुष्टि की है. सांप के जहर मामले का खुलासा पलामू के मेदिनीनगर वन प्रमंडल में हुआ है. वन्य जीव के शिकार एवं तस्करी मामले में पहली बार ईडी की एंट्री हुई है. ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि तस्करी में करोड़ों का कारोबार हुआ है. इन पैसे का इस्तेमाल देश विरोधी एवं दूसरी गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया है?

जहर की जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून को भेजा सैंपल

इधर, वन विभाग ने सांप के जहर की जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून को सैंपल भेजा है. जिस दौरान जहर बरामद हुआ था, उस दौरान बताया गया था कि इंटरनेशनल मार्केट में जहर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है. जिस बोतल में सांप के जहर को रखा गया था, उसमें फ्रांस का लेबल लगा हुआ था.

Related Articles

Back to top button