ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर चले लात घूंसे, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या है मामला

उज्जैन।  उज्जैन के थाना सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद का कारण पुरानी रंजिश व मामूली कहा सुनी बताया जा रहा है। घटना निकास चौराहा के पास धोबी गली की बताई जा रही है। यहां यादव समाज और रजक समाज के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में एक पक्ष की ओर से तीन लोगों को चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दो लोगों को चोट आई है। गंभीर घायल सागर और नितेश का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घायल का कहना है कि उनकी समाज की धर्मशाला पर यादवों ने कब्जा कर लिया है। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ।

वहीं मामले में सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा का कहना है कि पुरानी रंजिश के साथ ही मामूली कहा सुनी विवाद का मुख्य कारण है। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ विवाद कर रहे हैं। बेसबॉल का डंडा और लोहे की रोड से पिटाई की जा रही है। दो युवक घटना में लहूलुहान हो गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

 

Related Articles

Back to top button