ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
धार्मिक

रुद्राक्ष, तुलसी या चंदन, जानें कौन सी माला से किस देवी देवता के लिए करते हैं मंत्र जाप

 चंदन की माला का काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। सफेद चंदन की माला से सभी देवी-देवताओं के नाम का जाप किया जा सकता है।

चंदन की माला से भगवान विष्णु, मां सरस्वती, श्री राम और गायत्री मंत्र का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
  1. ​भगवान विष्णु या राम या फिर भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते समय तुलसी की माला पर जाप करना शुभ होता है।
  2. पौराणिक मान्यता है कि तुलसी की माला से जाप करने से कई यज्ञ के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।
  3. तुलसी की माला से भगवान विष्णु का ध्यान करने से यश और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में अध्यात्म की कई परंपराएं प्रचलित हैं। सभी में ध्यान और चिंतन का विशेष महत्व बताया गया है। जब भी कोई साधन अपना आराध्य के प्रति ध्यान लगाता है तो मन को केंद्रित करने के लिए मंत्र जाप करता है और इस दौरान माला जाप करता है। हिंदू धर्म में अलग-अलग देवी देवताओं के लिए अलग-अलग माला का महत्व बताया गया है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे में यहां बता रहे हैं कि किस देवी या देवता के लिए कौन सी माला का जाप करना चाहिए।

भगवान विष्णु के लिए तुलसी माला

​भगवान विष्णु या राम या फिर भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते समय तुलसी की माला पर जाप करना शुभ होता है। पौराणिक मान्यता है कि तुलसी की माला से जाप करने से कई यज्ञ के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। तुलसी की माला से भगवान विष्णु का ध्यान करने से यश और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

चंदन की माला

चंदन की माला का काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। सफेद चंदन की माला से सभी देवी-देवताओं के नाम का जाप किया जा सकता है। चंदन की माला से भगवान विष्णु, मां सरस्वती, श्री राम और गायत्री मंत्र का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

 

रुद्राक्ष की माला

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, रुद्राक्ष भगवान शिव को काफी प्रिय होते हैं। रुद्राक्ष की माला से भगवान भोलेनाथ के 108 नाम व उनके मंत्रों का जाप करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।

स्फटिक की माला

स्फटिक की माला से मां भगवती के नामों का जाप करना चाहिए। स्फटिक की माला देवी आराधना के लिए शुभ मानी जाती है। इन माला के देवी नाम का पाठ करने से दरिद्रता और नकारात्मकता का नाश होता है। इसे भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है।

मूंगे की माला से जाप

मूंगे के पत्थरों से बनी माला से जाप करने से मंगल दोष दूर होता है। मंगल ग्रह की आराधना करने से जातक के जीवन में शनि का प्रकोप भी दूर होता है। भूत प्रेत का साया भी दूर हो जाता है। मूंगे की माला से हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

हल्दी की माला

हल्दी की गांठ से तैयार माला से भगवान गणेश, मां पीतांबरी देवी और मां बगलामुखी के नामों का जाप करना चाहिए। इस माला से जाप करने पर गुरुदेव बृहस्पति भी प्रसन्न होते हैं। जीवन में सभी दुख दूर हो जाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button